जूनागढ़ अदालत और राजकोट कलेक्टर कार्यालय में बम होने की खबर झूठी निकली

जूनागढ़ अदालत और राजकोट कलेक्टर कार्यालय में बम होने की खबर झूठी निकली

जूनागढ़ अदालत और राजकोट कलेक्टर कार्यालय में बम होने की खबर झूठी निकली
Modified Date: February 2, 2026 / 06:03 pm IST
Published Date: February 2, 2026 6:03 pm IST

जूनागढ़, दो फरवरी (भाषा) जूनागढ़ जिला अदालत और राजकोट कलेक्ट्रट को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। हालांकि, पुलिस द्वारा परिसरों की तलाशी में धमकी झूठी साबित हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जूनागढ़ शहर के पुलिस उपाधीक्षक हितेश दांढलिया ने बताया कि जिला अदालत के रजिस्ट्रार को एक ईमेल मिला जिसमें कहा गया था कि इमारत में तीन बम लगाए गए हैं जिनमें अपराह्न 2:10 बजे धमाके होंगे।

दांढलिया ने कहा, ‘‘अदालत के रजिस्ट्रार द्वारा सूचित किए जाने के बाद, पुलिसकर्मी, श्वान दस्ता और बम रोधी दस्ते के सदस्य मौके पर पहुंचे और परिसर की तलाशी ली। हालांकि, कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।’’

पुलिस ने बताया कि ईमेल भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।

पुलिस ने बताया कि राजकोट में कलेक्टर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, लेकिन पुलिस द्वारा परिसर की तलाशी के बाद यह धमकी झूठी साबित हुई।

भाषा धीरज नेत्रपाल नरेश

नरेश


लेखक के बारे में