जस्टिस जेएस खेहर मुख्य न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त हो गए हैं… और आज जस्टिस दीपक मिश्रा ने भारत नए मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली…जाने वाले और शपथ लेने वाले दोनों ही मुख्य न्यायाधीशों के फैसले अहमियत के लिहाज से मील का पत्थर हैं…सिनेमाघरों में राष्ट्रगान बजाने का आदेश और आधी रात में याकूब मेमन की फांसी पर मुहर के अलावा दिल्ली दुष्कर्म कांड के दोषियों को मौत की सजा देने का आदेश जस्टिस मिश्रा ने ही दिया था…जबकि जस्टिस खेहर एनजेएसी को रद करने के अलावा तीन तलाक और निजता के फैसलों के लिए हमेशा याद किये जाएंगे।