नयी दिल्ली, पांच मार्च (भाषा) न्यायमूर्ति सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी को बृहस्पतिवार को मद्रास उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।
वह अब तक केरल उच्च न्यायालय के न्यायाधीश थे।
पिछले महीने उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने इस पद के लिए उनके नाम की सिफारिश की थी। उन्होंने न्यायमूर्ति मनींद्र मोहन श्रीवास्तव का स्थान लिया है, जो 62 वर्ष की आयु पूरी होने पर बृहस्पतिवार शाम को सेवानिवृत्त हो गये।
भाषा प्रशांत माधव
माधव