मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव ने मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

Ads

मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव ने मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

  •  
  • Publish Date - July 21, 2025 / 04:34 PM IST,
    Updated On - July 21, 2025 / 04:34 PM IST

चेन्नई, 21 जुलाई (भाषा) न्यायमूर्ति मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव ने सोमवार को मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

यहां राजभवन में आयोजित एक सादा समारोह में राज्यपाल आर एन रवि ने न्यायमूर्ति श्रीवास्तव को पद की शपथ दिलाई।

उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन, शीर्ष सरकारी अधिकारियों, तमिलनाडु विधानसभा के अध्यक्ष एम अप्पावु तथा दुरईमुरुगन, केएन नेहरू, ईवी वेलु समेत कई मंत्रियों और अन्नाद्रमुक के नेताओं — डी जयकुमार और सीवी षणमुगम ने न्यायमूर्ति श्रीवास्तव को गुलदस्ता एवं शॉल भेंट की।

भाषा राजकुमार नेत्रपाल

नेत्रपाल