न्यायमूर्ति ऋतुराज अवस्थी ने कर्नाटक उच्च न्यायायल के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली

न्यायमूर्ति ऋतुराज अवस्थी ने कर्नाटक उच्च न्यायायल के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली

न्यायमूर्ति ऋतुराज अवस्थी ने कर्नाटक उच्च न्यायायल के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: October 11, 2021 7:43 pm IST

बेंगलुरु, 11 अक्टूबर (भाषा) न्यायमूर्ति ऋतुराज अवस्थी को सोमवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की शपथ दिलायी गयी।

राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने राजभवन में न्यायमूर्ति अवस्थी को पद एवं गोपनीयनता की शपथ दिलायी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री बसावराज बोम्मई, सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री गोविंद कारजोल, विपक्ष के नेता सिद्धरमैया, मुख्य सचिव पी रवि कुमार एवं अन्य शीर्ष अधिकारी उपस्थित थे।

न्यायमूर्ति अभय श्रीनिवास ओका को उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश बनाये जाने के बाद कर्नाटक उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश का पद रिक्त हो गया था और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा को उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।

न्यायमूर्ति अवस्थी ने 1986 में लखनऊ विश्वविद्यालय से विधि स्नातक किया था और उन्होंने एक फरवरी, 1987 को वकील के रूप में पंजीकरण कराया था। उन्होंने प्रोन्नति से पहले लखनऊ में भारत के सहायक सॉलीसीटर जनरल के रूप में अपनी सेवाएं दी थी।

उन्हें 13 अप्रैल, 2009 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश बनाया गया था। वह 24 दिसंबर, 2010 को स्थायी न्यायाधीश बने।

भाषा राजकुमार अनूप

अनूप


लेखक के बारे में