न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल ने गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल ने गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल ने गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली
Modified Date: July 23, 2023 / 04:03 pm IST
Published Date: July 23, 2023 4:03 pm IST

अहमदाबाद, 23 जुलाई (भाषा) न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल ने रविवार को गुजरात उच्च न्यायालय के 29वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

वह गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पद संभालने वाली दूसरी महिला न्यायाधीश हैं।

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने गांधीनगर स्थित राजभवन में एक समारोह के दौरान न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल को पद की शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष शंकर चौधरी और कानून एवं न्याय मंत्री रुशिकेश पटेल उपस्थित थे।

उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने पांच जुलाई को न्यायमूर्ति अग्रवाल को गुजरात उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने का प्रस्ताव किया था।

शीर्ष अदालत ने कहा था कि वह किसी उच्च न्यायालय की एकमात्र महिला मुख्य न्यायाधीश होंगी क्योंकि वर्तमान में कोई महिला न्यायाधीश देश में उच्च न्यायालयों की मुख्य न्यायाधीश नहीं है।

भाषा शफीक नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में