ठेले वाले को पुलिस ने मारा जोरदार थप्पड़! पिता के साथ ऐसी हरकत देख बेटे का खौल गया खून, फिर जज बनकर…

Bihar Judiciary Examination 2022: जिंदगी में कुछ ऐसे वाकये हो जाते हैं जो मिल का पत्थर साबित हो जाते हैं । कुछ लोगों के लिए ये टर्निग...

ठेले वाले को पुलिस ने मारा जोरदार थप्पड़! पिता के साथ ऐसी हरकत देख बेटे का खौल गया खून, फिर जज बनकर…

Bihar Judiciary Exam in 2022

Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: November 16, 2022 8:57 pm IST

Bihar Judiciary Examination 2022: जिंदगी में कुछ ऐसे वाकये हो जाते हैं जो मिल का पत्थर साबित हो जाते हैं । कुछ लोगों के लिए ये टर्निग प्वाइंट साबित होते है। उनकी जिंदगी बदलकर रख देते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ था बिहार के इस बेटे के साथ। उसके पिता को पुलिस ने जोरदार थप्पड़ मारा। फिर बेटे ने ठान ली जज बनकर ऐसे लोगों को सबक सिखाउंगा। ये कहानी है बिहार के सहरसा जिले के रहने वाले कमलेश कुमार की। कमलेश ने 2022 में हुए Bihar Judiciary Exam में 64वीं रैंक हासिल की है। उनकी इस सफलता में वर्षों की मेहनत और पिता का त्याग शामिल है। आजीविका के लिए उनके पिता ने कभी कुली का काम किया तो कभी रिक्शा चलाया। उन्होंने ठेले पर छोले-भटूरे भी बेचे। एक बार पुलिस वाले ने कमलेश के पिता पर हाथ उठा दिया था। ये घटना उनकी जिंदगी के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई।

read Bhojpuri: ‘भोजपुरी भाषा को 8वीं में नहीं, पहली अनुसूची में रखना चाहिए’, लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप का अटपटा बयान 

कमलेश के परिवार पर रहने का संकट आ गया। फिर उन्होंने यमुना पार किराये के घर में रहना शुरू किया। गुजर-बसर के लिए कमलेश के पिता चांदनी चौक पर ठेला लगाने लगे। इस वक्त तक कमलेश ने दसवीं पास कर लिया था। एक दिन जब कमलेश अपने पिता के साथ ठेले पर थे तभी एक पुलिसवाले ने उनके पिता को थप्पड़ जड़ दिया और जबरन दुकान बंद करवा दी।

read Bhojpuri: 8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 18000 से 26 हजार तक बढ़ेगी सैलरी! यहां देखें 8वें वेतन आयोग पर न्यू अपडेट्स

कमलेश कुमार बताते हैं उनके पिता बेहद गरीब परिवार से आते हैं। उनके पिता के दस भाई-बहन हैं। रोजी-रोटी के लिए उन्होंने दिल्ली का रुख किया। यहां वे एक झुग्गी-झोपड़ी में रहते थे। लेकिन इस बीच सरकार का लाल किले के पीछे वाली झुग्गी-झोपड़ियों को हटाने का आदेश आ गया। सारे अवैध अस्थाई घर गिरा दिए गए। यूट्यूब चैनल जोश टॉक पर आपबीती सुनाते हुए कमलेश ने कहा कि इस घटना का उन पर गहरा असर हुआ। उन्होंने कहा मुझे उस वक्त बहुत गुस्सा आया लेकिन मैं कुछ नहीं कर सकता था। फिर एक दिन पिता ने मुझे बताया कि ये पुलिसवाले जज से बहुत डरते हैं। बस यही बात कमलेश के मन में बैठ गई और उन्होंने जज बनने की दिशा में कदम बढ़ाने का फैसला कर लिया।

read more : ‘मोहब्बत की नहीं जाती, हो जाती है…’, 70 साल के शख्स पर फिदा हुई 19 साल की ये खूबसूरत लड़की, सुनाई प्रेम की दास्तां 


लेखक के बारे में