Congress on PMKVY: कांग्रेस ने भाजपा पर फिर बोला हमला, मोदी सरकार की कौशल योजना पर लगाया ये गंभीर आरोप

Congress on PMKVY: कांग्रेस ने भाजपा पर फिर बोला हमला, मोदी सरकार की कौशल योजना पर लगाया ये गंभीर आरोप

Congress on PMKVY: कांग्रेस ने भाजपा पर फिर बोला हमला, मोदी सरकार की कौशल योजना पर लगाया ये गंभीर आरोप

Congress on PMKVY | Photo Credit: X Screengrab

Modified Date: January 12, 2026 / 08:35 pm IST
Published Date: January 12, 2026 8:33 pm IST
HIGHLIGHTS
  • CAG रिपोर्ट ने PMKVY में भारी अनियमितताओं और फर्जी खातों का खुलासा किया
  • 61 लाख ट्रेनरों और 97% Assessor की जानकारी अधूरी/गायब है
  • योजना पर 7 साल में 10 हजार करोड़ रुपए खर्च, लेकिन पारदर्शिता पर सवाल

नई दिल्ली। Congress on PMKVY प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) पर हाल ही में आए CAG रिपोर्ट ने सनसनी फैला दी है। कांग्रेस नेता और पूर्व आईएस अधिकारी कन्नन गोपीनाथन ने इसको लेकर कहा कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY)- ये मोदी सरकार की एक योजना थी, जिसके बारे में आप सभी ने सुना होगा।

Kannan Gopinathan Statement उन्होंने कहा कि हाल ही में इसकी CAG रिपोर्ट आई है, जिसमें 2015 से 2022 तक के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है। इस रिपोर्ट ने PMKVY में भयंकर स्कैम का भंडाफोड़ किया है। एक प्रोग्राम था- नेशनल स्किल डेवलपमेंट मिशन। मोदी सरकार ने इसका नाम बदला, रिपैकेज किया और नाम रखा- PMKVY

⦿ सरकार ने इस योजना के लिए 7 साल में 10 हजार करोड़ रुपए बांट दिए, जिसमें 94.53% लाभार्थियों के बैंक खाते फर्जी निकले हैं।

⦿ वहीं, करीब 61 लाख ट्रेनरों की जानकारी आधी-अधूरी दी गई है।

⦿ PMKVY के तहत ट्रेनिंग हुई है या नहीं, इसकी जांच के लिए Assessor होते हैं, लेकिन हमारे पास 97% Assessor की कोई जानकारी नहीं है।

⦿ ट्रेनिंग पूरी करने वालों के Email और मोबाइल नंबर लिए जाते हैं। यहां करीब 1 लाख Email लिए गए हैं और 1 करोड़ लोगों के लिए वही Email इस्तेमाल कर लिया गया है।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।