कानपुर के व्यापारी ने आर्थिक नुकसान के चलते चौथी मंज़िल से कूदकर आत्महत्या की

कानपुर के व्यापारी ने आर्थिक नुकसान के चलते चौथी मंज़िल से कूदकर आत्महत्या की

कानपुर के व्यापारी ने आर्थिक नुकसान के चलते चौथी मंज़िल से कूदकर आत्महत्या की
Modified Date: April 13, 2026 / 10:16 pm IST
Published Date: April 13, 2026 10:16 pm IST

कानपुर (उप्र), 13 अप्रैल (भाषा) कानपुर के किदवई नगर में लोहे के एक व्यापारी ने अपने घर की चौथी मंज़िल से कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मृतक अर्पित जैन (40) किदवई नगर के ई-ब्लॉक के निवासी थे और उनके परिवार में उनकी पत्नी श्वेता और दो बच्चे द्रव्य और प्रांशु हैं।

परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि जैन पिछले एक महीने से अपने कारोबार में बढ़ते नुकसान के कारण बहुत ज़्यादा तनाव में थे।

उन्‍होंने बताया कि सोमवार सुबह वह अपने घर की छत पर गए और चौथी मंज़िल से नीचे कूद गए।

पुलिस के अनुसार एक ज़ोरदार धमाके जैसी आवाज़ सुनकर लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें खून से लथपथ ज़मीन पर पड़ा पाया। उन्होंने परिवार वालों को इसकी सूचना दी, जो तुरंत उन्हें नौबस्ता के एक निजी अस्पताल ले गए।

पुलिस के मुताबिक निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें रीजेंसी अस्पताल रेफर कर दिया, जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

किदवई नगर के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उन्होंने कहा,‘‘शुरुआती जांच से पता चलता है कि आर्थिक तंगी ही इस जानलेवा कदम के पीछे की वजह है। मामले की जांच की जा रही है।’’

भाषा सं आनन्‍द राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में