कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 72 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। कर्नाटक में 224 सीटों के लिए 12 मई को वोटिंग होगी, 15 मई को नतीजे आएंगे। बीजेपी ने येदियुरप्पा को सीएम कैंडिडेट बनाया है. येदियुरप्पा शिकारीपुरा से चुनाव लड़ेंगे।
ये भी पढ़ें- भारत की झोली में 8वां गोल्ड, एयर पिस्टल में जीतू ने जीता सोना
#KarnatakaElection2018: #BJP releases first list of 72 candidates
Read @ANI Story | https://t.co/9PRTLusfVl pic.twitter.com/esXGLvInUS
— ANI Digital (@ani_digital) April 8, 2018
ये भी पढ़ें- कोलकाता ने RCB को 4 विकेट से हराया
प्रत्याशियों की सूची जारी करने में इस बार बीजेपी अव्वल रही है. कांग्रेस के तरफ से अभी कोई लिस्ट जारी नहीं किया गया है। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है। बैठक में कर्नाटक चुनाव में बीजेपी के सीएम कैंडिडेट येदियुरप्पा के साथ पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता शामिल थे।
वेब डेस्क, IBC24