कर्नाटक : हवाई क्षेत्र प्रतिबंध के कारण बेंगलुरु हवाईअड्डे पर 21 उड़ानें रद्द

Ads

कर्नाटक : हवाई क्षेत्र प्रतिबंध के कारण बेंगलुरु हवाईअड्डे पर 21 उड़ानें रद्द

  •  
  • Publish Date - March 11, 2026 / 01:04 PM IST,
    Updated On - March 11, 2026 / 01:04 PM IST

बेंगलुरु, 11 मार्च (भाषा) हवाई क्षेत्र में लगाए गए प्रतिबंधों के कारण बुधवार को केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कुल 21 उड़ानें रद्द कर दी गईं जिससे पश्चिम एशियाई गंतव्यों की ओर जाने वाली हवाई सेवाएं प्रभावित हुईं।

हवाईअड्डे का संचालन करने वाली कंपनी बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (बीआईएएल) ने यह जानकारी दी।

बीआईएएल ने एक बयान में कहा कि हवाई क्षेत्र में प्रतिबंध के कारण 11 मार्च 2026 को 11 आगमन और 10 प्रस्थान उड़ानों को रद्द करना पड़ा।

बीआईएएल के अनुसार, इन उड़ानों को रद्द करने का असर मुख्य रूप से अबू धाबी, रियाद, जेद्दा, दम्माम, दुबई और दोहा जैसे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर संचालित उड़ानों पर पड़ा, जहां हवाई क्षेत्र संबंधी पाबंदियों के कारण सेवाएं प्रभावित हुईं।

भाषा मनीषा शोभना

शोभना