kata School Towel Dance video / Image Source : x / source
नई दिल्ली : Kolkata School Towel Dance video पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित ‘जीवन ज्योति मॉडल स्कूल’ के एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वायरल क्लिप में स्कूली छात्राओं का एक समूह तौलिया लपेटकर टॉवल डांस मंच पर परफॉर्म करता नजर आ रहा है। मंच के पीछे लगे बैनर पर स्कूल का नाम साफ देखा जा सकता है, जिसके बाद से ही शिक्षा जगत और सोशल मीडिया पर एक तीखी बहस छिड़ गई है।
वीडियो में छात्राएं संगीत की धुन पर डांस करती दिख रही हैं, जबकि मंच के ठीक सामने बड़ी संख्या में अन्य स्कूली बच्चे और दर्शक बैठे हुए हैं। सोशल मीडिया पर यूजर का कहना है की स्कूल के गरिमापूर्ण माहौल के लिए पूरी तरह अनुचित बताया है। Viral Video आलोचकों का तर्क है कि शैक्षणिक संस्थानों को अनुशासन और अच्छे मूल्यों को बढ़ावा देना चाहिए, न कि ऐसी गतिविधियों को, जो बच्चों की संवेदनशीलता के लिए अनुपयुक्त हों।
सोशल मीडिया पर लोगों ने स्कूल प्रशासन और कार्यक्रम के आयोजकों से कड़े सवाल पूछे हैं। कई यूजर्स ने इसे शर्मनाक’ करार देते हुए अधिकारियों से मामले की जांच और आयोजकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, बहस के बीच कुछ यूजर्स ने इसे ओवररिएक्शन भी बताया है।
यह वायरल वीडियो न केवल एक स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रम पर सवाल खड़े कर रहा है, बल्कि स्कूलों में आयोजित होने वाले आयोजनों की मर्यादा और सुरक्षा पर एक गंभीर चिंता भी पैदा करता है। फिलहाल स्कूल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
स्कूल में कल्चरल प्रोग्राम के नाम पर ये सब !
ये किस तरह का सांस्कृतिक कार्यक्रम है ? इतनी फूहड़ता की क्या जरुरत आ पड़ी ?
मंच पर तौलियां डांस चल रहा है, और पीछे स्कूल का नाम चौड़े से लिखा गया है- Jeeban Jyoti Model School
इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चे क्या ही… pic.twitter.com/az215oybMN
— Priya singh (@priyarajputlive) March 14, 2026
इन्हे भी पढ़ें:-