Kuldeep-Vanshika Marriage Photo/Image Credit: ANI X Handle
Kuldeep-Vanshika Marriage Photo: नई दिल्ली: इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर गेंदबाज कुलदीप यादव अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा संग शादी के बंधन में बंध गए हैं। कुलदीप और वंशिका ने मसूरी में शादी की है। इस कपल की शादी की पहली तस्वीर भी सामने आ चुकी है। कपल की ये तस्वीर सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रही है। (Kuldeep-Vanshika Marriage Photo) लदीप और वंशिका की शादी मसूरी के एक लग्जरी रिजॉर्ट में हुई, जिसमें उनके परिवार के करीबी सदस्य समेत कई दोस्त शामिल हुए। क्रिकेट जगत के कई जाने माने चेहरे भी कुलदीप की शादी एन्जॉय करने पहुंचे।
Kuldeep-Vanshika Marriage Photo: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में कुलदीप यादव पारंपरिक शेरवानी पहने हुए नजर आ रहे हैं। वहीं वंशिका चड्ढा भारी कढ़ाई वाले सुर्ख लाल रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वरमाला के दौरान यह कपल एक-दूसरे को माला पहनाते हुए मुस्कुराते नजर आए। इस दौरान उनके आस-पास रिश्तेदार और दोस्त इस मौके (Kuldeep-Vanshika Marriage Photo) का जश्न मनाते दिखे. फंक्शन के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
World champion Indian cricket team’s star spinner Kuldeep Yadav tied the knot with Vanshika today in Mussoorie, Uttarakhand. pic.twitter.com/kCcIAJ9a1d
— ANI (@ANI) March 14, 2026
इन्हे भी पढ़ें:-