Govt Employee Salary Cut: कर्मचारियों को तगड़ा झटका, सरकार ने वेतन में की इतने प्रतिशत की कटौती, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला

Ads

कर्मचारियों को तगड़ा झटका, सरकार ने वेतन में की इतने प्रतिशत की कटौती, Government Ordered Salary Deduction of Employees

  •  
  • Publish Date - March 14, 2026 / 08:29 PM IST,
    Updated On - March 14, 2026 / 09:00 PM IST

Salary Deduction of Employees

इस्लामाबाद। Salary Deduction of Employees: ईंधन संकट और बढ़ते आर्थिक दबाव के बीच पाकिस्तान सरकार ने खर्च कम करने के लिए कई कड़े फैसले लिए हैं। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में शनिवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक में सरकारी कंपनियों और स्वायत्त संस्थानों के कर्मचारियों की सैलरी में 5 से 30 प्रतिशत तक कटौती को मंजूरी दी गई। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार इस फैसले से बचाई गई राशि का उपयोग आम जनता को राहत देने के लिए किया जाएगा। सरकार का कहना है कि मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों में खर्च पर नियंत्रण जरूरी हो गया है।

खर्च में कटौती के लिए सरकार ने अन्य कई कदम भी उठाए हैं। सरकारी वाहनों के लिए ईंधन आवंटन में 50 प्रतिशत तक कमी की जाएगी और अगले दो महीनों में करीब 60 प्रतिशत सरकारी वाहनों को सड़कों से हटाया जाएगा। इसके साथ ही नए सरकारी वाहन खरीदने और अन्य सरकारी खरीद पर भी रोक लगा दी गई है। सरकार ने मंत्रियों, अधिकारियों और विशेष सहायकों की विदेश यात्राओं पर पहले से जारी प्रतिबंध को भी जारी रखने का निर्णय लिया है। इसके अलावा मंत्रियों, सलाहकारों और विशेष सहायकों की अगले दो महीनों की सैलरी भी सार्वजनिक कल्याण के लिए बचत के रूप में इस्तेमाल की जाएगी।

ईंधन में इतने रुपए हुई थी बढ़ोतरी

Salary Deduction of Employees: दरअसल हाल के दिनों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईंधन की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े तनाव के बाद पाकिस्तान में भी पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में भारी इजाफा हुआ है। पिछले सप्ताह पेट्रोल की कीमत में करीब 55 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई, जिसके बाद सरकार को खर्च घटाने के लिए ये कदम उठाने पड़े।

इन्हें भी पढ़ेंः-