कर्नाटक : अमित शाह ने केएलई मेडिकल कॉलेज का दौरा किया

Ads

कर्नाटक : अमित शाह ने केएलई मेडिकल कॉलेज का दौरा किया

  •  
  • Publish Date - September 19, 2026 / 10:22 PM IST,
    Updated On - September 19, 2026 / 10:22 PM IST

(तस्वीर के साथ)

नयी दिल्ली, 19 सितंबर (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कर्नाटक के हुबली स्थित केएलई जगद्गुरु गंगाधर महास्वामीगलु मूरुसाविरमठ (जेजीएमएम) मेडिकल कॉलेज और केएलई अस्पताल एवं चिकित्सा अनुसंधान केंद्र के परिसरों का दौरा किया।

शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि केएलई शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से 110 वर्षों से अधिक समय से देश की सेवा कर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘250 एमबीबीएस सीटों और 1200 बिस्तरों वाली नयी सुविधा, जिसमें 300 बिस्तर गरीबों के लिए आरक्षित हैं, पूरे कर्नाटक में विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवा के विस्तार की दिशा में एक नया मील का पत्थर है।’’

शाह कर्नाटक में दो कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इनमें जेजीएमएम मेडिकल कॉलेज के नए शैक्षणिक भवन और हुबली के गब्बूर में 1,200 बिस्तरों वाले केएलई अस्पताल एवं चिकित्सा अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन कार्यक्रम शामिल था।

स्वास्थ्य संबंधी कारणों से मंत्री उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।

भाषा शफीक माधव

माधव