कुमारस्वामी फ्लोर टेस्ट में फेल या पास, फैसला आज

कुमारस्वामी फ्लोर टेस्ट में फेल या पास, फैसला आज

कुमारस्वामी फ्लोर टेस्ट में फेल या पास, फैसला आज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: May 25, 2018 4:10 am IST

बेंगलुरू। कर्नाटक में आज मुख्यमंत्री कुमारस्वामी को विश्वास प्रस्ताव पेश कर सदन में बहुमत साबित करना है। विधानसभा का विशेष सत्र दोपहर करीब सवा 12 बजे से शुरू होगा, लेकिन विश्वास प्रस्ताव पेश होने से पहले प्रोटेम स्पीकर के.जी. बोपय्या स्पीकर का चुनाव कराएंगे। विश्वास प्रस्ताव को बीजेपी के एक क़दम ने बेहद रोमांचक बना दिया है, क्योंकि बीजेपी ने पूर्व क़ानून मंत्री सुरेश कुमार को स्पीकर पद के लिए खड़ा किया है।

ये भी पढ़ें-शिक्षाकर्मियों को 4 जून को मिलेगी सौगात, हड़ताल स्थगित

वहीं जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन ने पूर्व स्पीकर और स्वास्थ्य मंत्री रमेश कुमार को स्पीकर पद का उम्मीदवार बनाया है। यानी विधानसभा के पहले एजेंडे में सुरेश कुमार के स्पीकर चुनाव का प्रस्ताव होगा। अगर वह हारते हैं तो सदन रमेश कुमार को स्पीकर बनाने के प्रस्ताव को चुनेगा। स्पीकर का चुनाव होने के बाद ही जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन सरकार के भाग्य का फ़ैसला होगा।

ये भी पढ़ें- कमलनाथ ने दिए संकेत, मध्यप्रदेश में कांग्रेस और सपा का गठबंधन संभव

224 सीट वाली विधानसभा में सिर्फ 222 सीटों पर ही चुनाव हुए थे, लिहाजा बहुमत के लिए 111 सदस्यों का समर्थन ज़रूरी है। जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन ने अपने पास 118 सदस्यों के समर्थन का दावा कर रहे हैं। इनमें इसमें 38 जेडीएस, 78 कांग्रेस और दो निर्दलीय सदस्य शामिल हैं। पूरे देश की निगाहें आज होने वाले कर्नाटक के फ्लोर टेस्ट पर होंगी। 

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में