Karnataka New Ministers List: आज आएगी नए मंत्रियों की पूरी लिस्ट.. CM करेंगे अपने नई कैबिनेट का ऐलान, राजभवन को भेजी जाएगी सूची

Karnataka Cabinet Expansion Today: कर्नाटक में नई कैबिनेट की घोषणा आज, डीके शिवकुमार जारी करेंगे मंत्रियों की सूची, शपथ ग्रहण समारोह होगा।

Karnataka New Ministers List: आज आएगी नए मंत्रियों की पूरी लिस्ट.. CM करेंगे अपने नई कैबिनेट का ऐलान, राजभवन को भेजी जाएगी सूची

Karnataka Cabinet Expansion Today || Image- ANI News File

Modified Date: June 3, 2026 / 09:02 am IST
Published Date: June 3, 2026 8:22 am IST
HIGHLIGHTS
  • आज जारी होगी कर्नाटक की नई मंत्रिपरिषद की आधिकारिक सूची।
  • डीके शिवकुमार आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
  • हाईकमान की मंजूरी के बाद राजभवन भेजी जाएगी सूची।

बेंगलुरु। कर्नाटक में नई सरकार के गठन को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे डीके शिवकुमार ने कहा है कि नई कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों की आधिकारिक सूची बुधवार को जारी की जाएगी। (Karnataka Cabinet Expansion Today) उन्होंने साफ किया कि मीडिया में जिन नेताओं के नाम मंत्री बनने के लिए चल रहे हैं, वे अंतिम और आधिकारिक नहीं हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

बेंगलुरु स्थित अपने सदाशिवनगर आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिवकुमार ने कहा कि मंत्रियों के चयन को लेकर पार्टी हाईकमान ने विस्तृत चर्चा की है। राज्य के नेताओं ने अपनी राय दिल्ली में पार्टी नेतृत्व के सामने रख दी है, लेकिन अंतिम फैसला कांग्रेस हाईकमान ही करेगा। उन्होंने कहा कि मंत्रियों की सूची बुधवार सुबह 10 बजे या दोपहर तक जारी की जा सकती है। दिल्ली से सूची मिलने के बाद उसे औपचारिक मंजूरी के लिए राजभवन भेजा जाएगा। इसके बाद नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा।

हाईकमान करेगा अंतिम फैसला, राजभवन को भेजी जाएगी सूची

डीके शिवकुमार ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने मंत्रिमंडल के गठन को लेकर सभी पहलुओं पर विचार किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने संभावित नामों पर चर्चा की है, लेकिन अभी तक किसी भी नाम पर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। उन्होंने कहा, “मीडिया में जो नाम सामने आ रहे हैं, वे पार्टी की आधिकारिक सूची नहीं हैं। (Karnataka Cabinet Expansion Today) अंतिम निर्णय हाईकमान करेगा और उसके बाद ही सूची सार्वजनिक की जाएगी।” बता दें कि, कर्नाटक में पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद डीके शिवकुमार को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। उनके अगुवाई में नई सरकार का गठन किया जा रहा है।

इस बीच दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार और वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में नए मंत्रिमंडल के गठन, उपमुख्यमंत्री पद और राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, पार्टी संगठन में भी कुछ बदलावों पर विचार किया गया है। कांग्रेस नेतृत्व राज्य में सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल बनाने की दिशा में काम कर रहा है।

शपथ ग्रहण के बाद कांग्रेस नेताओं से करेंगे मुलाकात

डीके शिवकुमार ने बताया कि कांग्रेस भवन के शिलान्यास कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। यह कार्यक्रम पहले बुधवार शाम को आयोजित होना था, लेकिन अब इसे किसी अन्य दिन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह और पहली कैबिनेट बैठक के बाद वे पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। (Karnataka New Ministers List) इसके लिए ब्लॉक अध्यक्षों, जिला अध्यक्षों, पार्टी पदाधिकारियों और गारंटी समिति के सदस्यों को भारत जोड़ो भवन में आमंत्रित किया गया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

कांग्रेस आलाकमान से मुलाक़ात करेंगे नए सीएम

शिवकुमार ने बताया कि पहले वे कैबिनेट की बैठक करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को विदाई देंगे और फिर भारत जोड़ो भवन पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात करेंगे। कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में डीके शिवकुमार का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार शाम 4 बजे बेंगलुरु के लोक भवन में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। (Karnataka Cabinet Expansion Today) वहीं, कांग्रेस विधायक प्रियंक खड़गे ने भी दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की है। माना जा रहा है कि नई कैबिनेट में उनकी भूमिका को लेकर भी चर्चा हुई है।

इन्हें भी पढ़ें:

महाराष्ट्र ने 36,585 करोड़ रुपये की कृषि ऋण माफी योजना को मंजूरी दी; 56 लाख किसानों को होगा लाभ

केरल में तलाशी अभियान के दौरान ईडी टीम पर हुए हमले की जांच के लिए एसआईटी गठित

नौकरी दिलाने के बहाने महिला का यौन उत्पीड़न किया, टीवीके के दो पदाधिकारी गिरफ्तार

साकेत हादसा : इमारत के मालिक को चार मंजिलों से प्रति माह होती थी 10 लाख रुपये की आमदनी

अमेरिकी नागरिकों से ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का हरियाणा के पंचकूला में भंडाफोड़

आतंकियों को उस क्षेत्र से पकड़ा जा रहा जिसे सपा का गढ़ माना जाता है : ओम प्रकाश राजभर


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown