कर्नाटक: मुख्यमंत्री ने फुटबॉल प्रशंसकों से फीफा विश्व कप फाइनल के दौरान धैर्य बनाए रखने की अपील की

कर्नाटक: मुख्यमंत्री ने फुटबॉल प्रशंसकों से फीफा विश्व कप फाइनल के दौरान धैर्य बनाए रखने की अपील की

कर्नाटक: मुख्यमंत्री ने फुटबॉल प्रशंसकों से फीफा विश्व कप फाइनल के दौरान धैर्य बनाए रखने की अपील की
Modified Date: July 19, 2026 / 03:36 pm IST
Published Date: July 19, 2026 3:36 pm IST

बेंगलुरु, 19 जुलाई (भाषा) कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने रविवार को फुटबॉल प्रेमियों से फीफा विश्व कप फाइनल देखते समय धैर्य और शांति बनाए रखने की अपील की।

उन्होंने कहा कि मैच के सीधे प्रसारण की सुविधा के लिए सरकार ने होटल और रेस्तरां को देर रात 3.30 बजे तक खुले रखने की विशेष अनुमति दी है।

मुख्यमंत्री ने विधान सौध में संवाददाताओं से कहा कि युवाओं की इच्छा को देखते हुए राज्य सरकार ने होटल और रेस्तराओं को सामान्य समय से अधिक देर तक खुले रहने की अनुमति दी है ताकि फुटबॉल प्रशंसक फाइनल मुकाबला देख सकें।

शिवकुमार ने कहा, “पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर कैमरे लगाए हैं। मैच में कोई भी जीते, लेकिन युवाओं को अपना धैर्य नहीं खोना चाहिए। उन्हें फुटबॉल मैच शांति से देखना चाहिए।”

मुख्यमंत्री ने राज्य में उभरती सूखे की स्थिति से निपटने की तैयारियों की भी समीक्षा की और कहा कि मंत्रियों, उपायुक्तों तथा पुलिसकर्मियों को चौबीसों घंटे काम करना होगा।

उन्होंने कहा, “मंत्रियों, उपायुक्तों और पुलिस के लिए न तो रविवार है और न ही कोई छुट्टी। उन्हें 24 घंटे काम करना होगा। इसलिए हम सूखे की स्थिति से निपटने की तैयारियों की समीक्षा के लिए उपायुक्तों और मुख्य कार्यपालक अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं।”

भाषा जितेंद्र नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में