कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा को कोविड-19 टीका लगाया गया
कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा को कोविड-19 टीका लगाया गया
बेंगलुरू, 12 मार्च (भाषा) कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को शुक्रवार को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गई।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने टीकाकरण अभियान में शामिल होकर देश और राज्य को कोरोना वायरस मुक्त बनाने में योगदान देने का आह्वान किया।
येदियुरप्पा (78) को बेंगलोर मेडिकल कॉलेज एवं अनुसंधान संस्थान सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल में भारत बायोटेक का कोवैक्सिन टीका लगाया गया।
टीकाकरण के बाद उन्होंने संवाददाताओं ने कहा, ” मैंने कोवैक्सिन टीका लगवाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माता को भी टीका लगाया गया है। टीके के कोई दुष्प्रभाव नहीं हैं। इसके अलावा कोविड-19 को काबू करने का कोई दूसरा तरीका नहीं है। सभी को टीके की दो खुराक लेनी चाहिए।”
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर को भी शुक्रवार को कोविड-19 टीका लगाया गया।
भाषा शफीक वैभव
वैभव

Facebook


