Karnataka Doctor Murder Case News: जमीन पर खून से लथपथ पड़े थे पति और बेटा.. बीवी बिस्तर पर लेट चला रही थी मोबाईल फोन.. हैरान कर देगी हत्याकांड की ये कहानी

Ads

Karnataka Doctor Murder Case News: कर्नाटक में डॉक्टर की चाकू मारकर हत्या, बेटा गंभीर घायल, पत्नी से पूछताछ जारी, पुलिस घरेलू विवाद के एंगल पर जांच।

  •  
  • Publish Date - July 16, 2026 / 05:46 PM IST,
    Updated On - July 16, 2026 / 05:46 PM IST

Karnataka Doctor Murder Case News || Image- Ghar Ke Kalesh file

HIGHLIGHTS
  • डॉक्टर की चाकू मारकर हत्या।
  • आठ वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल।
  • पत्नी से पूछताछ, जांच जारी।

बेंगलुरु: कर्नाटक के धारवाड़ में एक प्राइवेट हॉस्पिटल के एनेस्थेटिस्ट डॉक्टर की घर के अंदर चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। (Karnataka Doctor Murder Case News) घटना में उनका 8 वर्षीय बेटा भी गंभीर रूप से घायल मिला। पुलिस ने मामले में डॉक्टर की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी महिला खुद भी पेशे से चिकित्सक है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

घर में खून से लथपथ मिले पिता-पुत्र

मृतक डॉक्टर की पहचान 45 साल के किरण होन्नन्नावर के तौर पर में हुई है। वे धारवाड़ के रंका स्टेलो अपार्टमेंट में परिवार के साथ रहते थे। पुलिस के मुताबिक, बुधवार को डॉ. किरण घर में गद्दे पर खून से लथपथ मिले। उनके गले पर चाकू के कई वार के निशान थे। वहीं पास ही उनका 8 साल बेटा भी गंभीर रूप से घायल मिला। बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका इलाज चल रहा है।

घरेलू विवाद की आशंका

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला घरेलू विवाद से जुड़ा मालूम हो रहा है। पुलिस कमिश्नर एन. शशिकुमार ने बताया कि घटना के वक़्त घर पर सिर्फ पति, पत्नी और बेटा मौजूद थे। (Karnataka Doctor Murder Case News) अब तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है कि बाहर से कोई घर में दाखिल हुआ था। उन्होंने कहा कि हत्या की वजह क्या थी, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

पत्नी के बयानों पर उठे सवाल

पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर की पत्नी डॉ. प्रिया सदमे की हालत में हैं और पूछताछ के दौरान अलग-अलग बातें बता रही हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि मंगलवार शाम से रिश्तेदार और परिचित जब डॉ. किरण के मोबाइल पर फोन कर रहे थे, तब उनकी पत्नी हर बार अलग-अलग जवाब दे रही थीं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जब परिवार के लोग बुधवार को घर पहुंचे तो डॉक्टर और उनका बेटा खून से लथपथ पड़े मिले, जबकि पत्नी घर के अंदर मौजूद थीं। इस दौरान वह इत्मीनान से अपना मोबाईल चला रही थ। पड़ोसियों ने भी बताया कि उन्हें कहा गया था कि डॉक्टर काम पर गए हैं। पुलिस ने बताया कि बच्चे के ऑटिज्म से पीड़ित होने की भी जानकारी मिली है। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। (Karnataka Doctor Murder Case News) हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है।

इन्हें भी पढ़ें:

दिल्ली सरकार ने स्टार्टअप एवं इन्क्यूबेशन नीति को मंजूरी दी, 400 करोड़ रुपये का आवंटन

एआई के बढ़ते प्रभाव से वैश्विक अर्थव्यवस्था में ‘के’ आकार की वृद्धि: मूडीज एनालिटिक्स

यूक्रेन के रक्षा मंत्री को पद से हटाए जाने की अटकलों के बीच प्रदर्शनकारी कीव में जमा हुए

उत्तराखंड: देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दे रही कांग्रेस

प्रधानमंत्री मोदी पंजाब दौरे पर 5,470 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे

मृतक डॉक्टर की पहचान क्या है?

मृतक की पहचान 45 वर्षीय एनेस्थेटिस्ट डॉ. किरण होन्नन्नावर के रूप में हुई है।

पुलिस किस एंगल से जांच कर रही है?

प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद की आशंका जताई गई है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच जारी है।

पत्नी के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई है?

पुलिस ने पूछताछ के लिए पत्नी को हिरासत में लिया है। मामले की जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।