बेंगलुरु । कर्नाटक विधानसभा चुनाव की 222 सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। 11 बजे तक 24 फीसद वोट डाले जा चुके हैं। फिलहाल रफ्तार कुछ धीमी है, लेकिन धीरे-धीरे पोलिंग बूथों पर कतारें दिखनी शुरू हो गई है। हसन जिले के होलनरसीपुरा में पोलिंग बूथ नंबर 244 से पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस बीच हुबली के बूथ नंबर 108 पर वीवीपीएटी मशीन में गड़बड़ी के बाद उसे बदला गया है। तीन महीने के धुआंधार चुनावी प्रचार के बाद कर्नाटक में नई सरकार चुनने के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कई वीआईपी ने वोट डाले। सुबह-सुबह मैसूर के पूर्व शाही परिवार के कृष्णदत्त चमराजा वाडियार ने वोट डाला। आर्ट ऑफ लीविंग के प्रमुख श्री श्री रविशंकर ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं टीम इंडिया के पूर्व कप्ता न अनिल कुंबले ने भी वोट डाला और अन्यर वोटरों को प्रेरित करने के लिए अपनी तस्वीनर सोशल मीडिया पर शेयर की।
ये भी पढ़ें- कांग्रेस का विकास खोजो रथ तैयार, इसमें निकलेंगे कांग्रेसी
भाजपा के मुख्यअमंत्री पद के उम्मी दवार येदियुरप्पा ने शिकारपुर से अपना वोट डाला। मतदान से पहले उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की। वहीं, येदियुरप्पा ने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘लोग सिद्धारमैया की सरकार से तंग आ चुके हैं। मैं लोगों से आग्रह करता हूं कि वे बाहर निकलें और वोट दें।’ वहीं कर्नाटक में भाजपा के प्रमुख चेहरों में शामिल केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा ने पुत्तु।र से अपना वोट डाला। भाजपा और कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए शाम को 6 बजे तक मतदान डाले जाएंगे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कर्नाटक की जनता से भारी मात्रा में मतदान देने का अपील की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘कर्नाटक की मेरी बहनों और भाइयों को आज बड़ी संख्या में वोट देने का आग्रह करता हूं। विशेष रूप से युवा मतदाताओं को वोट देने और उनकी भागीदारी के साथ लोकतंत्र के इस त्यौहार को समृद्ध करना चाहता हूं।’राज्य में 2,600 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 4.96 करोड़ से अधिक मतदाता उनके भाग्य का फैसला करेंगे। इन मतदाताओं में 2.52 करोड़ से अधिक पुरुष, करीब 2.44 करोड़ महिलाएं और 4,552 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। राज्य में 55,600 से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। शांत और निष्पक्ष मतदान के लिए 3.5 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। एक मोबाइल एप के जरिये पहली बार मतदाता मतदान केंद्रों पर कतार की स्थिति के बारे में भी जान पाएंगे।
वेब डेस्क, IBC24