कर्नाटक चुनाव : कांग्रेस उम्मीदवार रवि कुमार मांड्या सीट से जीते

कर्नाटक चुनाव : कांग्रेस उम्मीदवार रवि कुमार मांड्या सीट से जीते

कर्नाटक चुनाव : कांग्रेस उम्मीदवार रवि कुमार मांड्या सीट से जीते
Modified Date: May 13, 2023 / 05:51 pm IST
Published Date: May 13, 2023 5:51 pm IST

मांड्या (कर्नाटक), 13 मई (भाषा) कांग्रेस नेता रवि कुमार गौड़ा ने शनिवार को मांड्या विधानसभा सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 2,019 मतों के अंतर से पराजित किया।

यह सीट जद (एस) का गढ़ मानी जाती थी।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, कांग्रेस उम्मीदवार रवि कुमार को 61,411 वोट जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी जद (एस) प्रत्याशी बी. आर. रामचंद्र को 59,392 वोट मिले। वहीं, भाजपा उम्मीदवार अशोक एस.डी. जयराम 30,661 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

वर्ष 2018 में इस सीट पर जद (एस) उम्मीदवार एम. श्रीनिवास ने कांग्रेस के प्रत्याशी पी. रवि कुमार को 21,608 वोटों के अंतर से हराया था।

भाषा शफीक पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में