कर्नाटक : मांड्या जिले में एक कपड़ा कारखाने में आग लगी, कोई हताहत नहीं
कर्नाटक : मांड्या जिले में एक कपड़ा कारखाने में आग लगी, कोई हताहत नहीं
मांड्या (कर्नाटक), 20 अगस्त (भाषा) कर्नाटक के मांड्या जिले के मड्डूर कस्बे में बृहस्पतिवार तड़के एक कपड़ा कारखाने में आग लग गई, जिसमें छह करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के कपड़े और अन्य सामान जलकर खाक हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आग मड्डूर में मालवल्ली रोड स्थित कपड़ा कारखाने में लगी। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी सुबह उस समय मिली जब कर्मचारी कारखाने पहुंचे और उन्होंने आग लगी देखी।
अधिकारियों के अनुसार, आग बुझाने के लिए दमकल की तीन से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंची। बाद में आग पर काबू पा लिया गया।
बताया जा रहा है कि कपड़ों को मड्डूर तालुक के सोमनहल्ली से मड्डूर शहर स्थित इस परिसर में लाया गया था।
यह घटना मड्डूर पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में हुई और आग लगने के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
भाषा
राखी मनीषा
मनीषा

Facebook


