केरल के बाद अब कर्नाटक में भी बाढ़, 11 हजार से ज्यादा बेघर, कोडगु और हुबली ज्यादा प्रभावित
केरल के बाद अब कर्नाटक में भी बाढ़, 11 हजार से ज्यादा बेघर, कोडगु और हुबली ज्यादा प्रभावित
बैंगलुरु। केरल के बाद अब कर्नाटक में भी बाढ़ का कहर जारी है। कोडगु जिले में बाढ़ और भूस्खलन के कारण फंसे लोगों को बचाने के लिये सेना बचाव अभियान चला रही है। कोडगु जाने वाली सभी बड़ी सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं।
बचाव अभियान में सेना की डोगरा रेजीमेंट की एक टुकड़ी समेत विभिन्न एजेंसियां लगी हुई हैं। अधिकारियों ने बताया कि सेना का इंजीनियरिंग दस्ता बचाव अभियान के लिए पहुंचा है। इस दल में 73 कर्मी के साथ नौका और अन्य बचाव उपकरण हैं। उन्होंने बताया कि नौसेना के 12 विशेषज्ञ गोताखोर और जमीन पर अभियान चलाने वाले लोग, एनडीआरएफ की एक टीम, एसडीआरएफ की एक टीम, नागरिक रक्षा की त्वरित मोचन टीम आदि तैनात की गयी है।
यह भी पढ़ें : पाकिस्तान गए सिद्धू को लेकर भाजपा ने राहुल पर साधा निशाना,पूछा-क्या उन्हें पार्टी से निलंबित करेंगे?
बताया गया कि इस दौरान 873 लोगों को बचाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया तथा 573 लोगों को आश्रय प्रदान करने के लिए 17 राहत शिविर स्थापित किए गए। आंकड़ों के मुताबिक कोडगू में 14 और 15 अगस्त को छह लोगों की मौत हो गई और बड़ी संख्या में मकान और अन्य सरकारी सपंत्ति क्षतिग्रस्त हो गई।
कई तटीय जिले और मलनाड क्षेत्र के दक्षिण कन्नड़, उडुपी, चिकमंगलूर, कोडगू, हासन के कुछ इलाके और उत्तर कन्नड़ जैसे क्षेत्र पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश की चपेट में है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


