लॉक डाउन के बीच कल से खुलेंगे रेस्टोरेंट, पब और बार, आदेश जारी

लॉक डाउन के बीच कल से खुलेंगे रेस्टोरेंट, पब और बार, आदेश जारी

लॉक डाउन के बीच कल से खुलेंगे रेस्टोरेंट, पब और बार, आदेश जारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: May 8, 2020 6:14 pm IST

बेंगलुरु: कोरोना संकट से निजात पाने के लिए केंद्र सरकार ने 17 मई तक लॉक डाउन कर दिया है। वहीं, लॉक डाउन 3.0 के दौरान सरकार ने कई गैर जरूरी सेवाओं को छूट दी है। इसी बीच कर्नाटक सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल प्रदेश की येदियुरप्पा सरकार ने प्रदेश में रेस्तरां, पब और बार को कल से 17 मई तक खुदरा कीमतों पर शराब बेचने की अनुमति दी है। हालांकि सरकार ने यह भी कहा है कि सोशल डिस्टेंस के नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए।

Read More: गुजरात को कोरोना मुक्त बनाना है तो आनंदीबेन पटेल को बना दो मुख्यमंत्री, सासंद सुब्रमण्‍यम स्‍वामी का बड़ा बयान

बता दें कि कर्नाटक में अब तक 705 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है, इनमें से 366 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है।

Read More: संयुक्त राष्ट्र संघ प्रमुख ने जताई चिंता, बोले ‘नफरत की सुनामी लेकर आया कोराना’

वहीं, दूसरी ओर झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने अपने राज्य में एक साल तक के लिए मैग्नीशियम कार्बोनेट युक्त पान मसाला के निर्माण, भंडारण, वितरण या बिक्री पर रोक लगा दी है।

Read More: अब घर बैठे ऑनलाइन खरीद सकेंगे महिंद्रा की गाड़ियां, पिज्जा से भी कम समय में होगी डिलीवरी!

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"