कर्नाटकः 61 करोड़ की नकदी के अलावा शराब, मादक पदार्थ समेत करीब 89 करोड़ के अन्य सामान जब्त

कर्नाटकः 61 करोड़ की नकदी के अलावा शराब, मादक पदार्थ समेत करीब 89 करोड़ के अन्य सामान जब्त

कर्नाटकः 61 करोड़ की नकदी के अलावा शराब, मादक पदार्थ समेत करीब 89 करोड़ के अन्य सामान जब्त
Modified Date: April 14, 2023 / 07:00 pm IST
Published Date: April 14, 2023 7:00 pm IST

बेंगलुरु, 14 अप्रैल (भाषा) चुनावी राज्य कर्नाटक में 29 मार्च को आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) लागू होने के बाद से कानून लागू करने वाली विभिन्न एजेंसियों ने करीब 150 करोड़ रुपये की जब्ती की है। निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने बताया कि 149.58 करोड़ रुपये की कुल जब्ती में 61 करोड़ रुपये की नकदी, 33 करोड़ रुपये की शराब, 24 करोड़ रुपये की कीमती धातुएं, मुफ्त उपहार (18 करोड़ रुपये) और मादक पदार्थ (13 करोड़ रुपये) शामिल हैं।

बरामदगी के संबंध में 1,262 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। दस मई को होने वाले विधानसभा चुनावों की घोषणा से पहले (9 मार्च से 27 मार्च की अवधि) लगभग 58 करोड़ रुपये की बरामदगी हुई थी।

भाषा आशीष पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में