चिक्कमगलुरु (कर्नाटक), 29 अप्रैल (भाषा) कर्नाटक के चिक्कमगलुरु में एक महिला ने अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को बताया कि वह वैवाहिक जीवन संबंधी विवाद को लेकर गहरे मानसिक तनाव में थी।
पुलिस के अनुसार, महिला की पहचान पद्मा (36) के रूप में हुई है जो एक गृहणी थी । वह पुलिस उपनिरीक्षक थिप्पेश की पत्नी थी।
उसने बताया कि यह घटना चिक्कमगलुरु ज़िले की कडूर तालुका के बिरूर में हुई और बुधवार तड़के साढ़े तीन बजे यह मामला सामने आया।
पुलिस के अनुसार, वैवाहिक विवाद से परेशान होकर महिला ने कथित तौर पर छत के पंखे से फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दंपती के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था । उसने बताया कि इस संबंध में अब तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
पुलिस के अनुसार, दंपती की शादी को 12 साल हो चुके थे और उनके दो बच्चे हैं।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
भाषा प्रचेता रंजन
रंजन