बेंगलूरू। कर्नाटक में सरकार बन जान के बाद भी राजनीतिक अभी शांत नहीं हुई है। कांग्रेस और जेडीएस में असंतोष की खबरों के बीच भाजपा दोनों ही दलों के बागियों पर नजर बनाए हुए है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा का दावा हैकि कांग्रेस और जद(एस) के कई नेता उनकी पार्टी में शामिल होने के लिए तैयार हैं। हालांकि कांग्रेस और जेडीएस दोनों ही दलों के वरिष्ठ नेता पार्टी में असंतोष होने से इंकार कर रहे हैं।
नेता प्रतिपक्ष येदियुरप्पा ने भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में जद(एस) और कांग्रेस गठबंधन को ‘अपवित्र गठबंधन’ बताया। उन्होंने कहा कि वे 2019 के आम चुनाव में राज्य की 28 लोकसभा सीटों में 25 पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने की दिशा में काम करें। उन्होंने कहा कि दोनों दलों के कई नेता मौजूदा राजनीतिक हालात में भाजपा में शामिल होने को तैयार हैं। उन्होंने भाजपा नेताओं से अपील की कि वे ईमानदार और सक्षम लोगों को लाकर पार्टी को मजबूत करने की दिशा में काम करें।
यह भी पढ़ें : गुलाम नबी आजाद और सैफुद्दीन सोज पर आपराधिक मामला दर्ज, जानिए क्या है माजरा
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘जो लोग भाजपा में आने को तैयार हैं, हमें उन तक, उनके घरों तक व्यक्तिगत रूप से जाना होगा और उन्हें पार्टी में लाने के अलावा लोकसभा चुनाव के वास्ते पार्टी को मजबूत करने के लिए उनसे बात करनी होगी’। बता दें कि येदियुरप्पा ने मई महीने में विधानसभा में विश्वासमत का सामना किए बिना ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था क्योंकि भाजपा बहुमत जुटाने में विफल रही थी।
वेब डेस्क, IBC24