कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,298 मामले सामने आए, 32 रोगियों की मौत

Ads

कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,298 मामले सामने आए, 32 रोगियों की मौत

  •  
  • Publish Date - August 17, 2021 / 09:25 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:37 PM IST

बेंगलुरु, 17 अगस्त (भाषा) कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,298 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 29,31,827 हो गई है। इसके अलावा 32 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 37,039 तक पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिनभर में 1,833 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 28,73,281 हो गई है।

विभाग के अनुसार राज्य में उपचाराधीन रोगियों की कुल संख्या 21,481 जबकि संक्रमण दर 1.01 प्रतिशत है। मृत्युदर 2.46 फीसद है। राज्य में अब तक 4,11,53,364 नमूनों की जांच की जा चुकी है। मंगलवार को 1,28,269 नमूनों की जांच की गई।

भाषा

जोहेब उमा

उमा