कासरगोड: राष्ट्रीय राजमार्ग के मध्य कार खड़ी करने, नशे में चलाने के आरोप में यूट्यूबर पर मामला दर्ज

कासरगोड: राष्ट्रीय राजमार्ग के मध्य कार खड़ी करने, नशे में चलाने के आरोप में यूट्यूबर पर मामला दर्ज

कासरगोड: राष्ट्रीय राजमार्ग के मध्य कार खड़ी करने, नशे में चलाने के आरोप में यूट्यूबर पर मामला दर्ज
Modified Date: July 2, 2026 / 09:12 pm IST
Published Date: July 2, 2026 9:12 pm IST

कासरगोड (केरल), दो जुलाई (भाषा) केरल के कुंबला में शराब के नशे में गाड़ी चलाने और राष्ट्रीय राजमार्ग के मध्य कार खड़ी करने के आरोप में एक महिला यूट्यूबर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पेरुम्बाला की रहने वाली धन्या एस. आर. (28) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वह ‘हेलेन ऑफ स्पार्टा’ नाम का यूट्यूब चैनल चलाती हैं, जिसके तीन लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।

पुलिस के अनुसार, एक जुलाई की देर रात करीब दो बजे कुंबला के पास अनांगूर में राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच एक कार खड़ी मिली।

पुलिस जब वाहन के पास पहुंची तो चालक कथित तौर पर वाहन को तेज रफ्तार में वहां से भगा ले गयी।

गश्ती दल ने वाहन का पीछा किया और उसे भगवती नगर के पास रोक लिया।

पुलिस ने बताया कि धन्या चालक की सीट पर मिली और उसका ‘ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट’ किया गया, जिससे कथित तौर पर उसके शराब पीने की पुष्टि हुई।

उसे कुंबला पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। यह मामला लापरवाही से वाहन चलाने, पुलिस के निर्देश के बावजूद वाहन न रोकने और शराब के नशे में वाहन चलाने के लिए दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि जांच के सिलसिले में जांच अधिकारी के सामने पेश होने का नोटिस देने के बाद उसे रिहा कर दिया गया।

भाषा शुभम सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में