कासरगोड एंडोसल्फान त्रासदी: 3014 पीड़ितों की मदद के लिए अभी तक 119.34 करोड़ रुपये का वितरण किया गया

Ads

कासरगोड एंडोसल्फान त्रासदी: 3014 पीड़ितों की मदद के लिए अभी तक 119.34 करोड़ रुपये का वितरण किया गया

  •  
  • Publish Date - November 2, 2021 / 03:03 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

तिरुवनंतुपरम, दो अक्टूबर (भाषा) केरल सरकार ने मंगलवार को कहा कि उसने अदालत के आदेश के अनुरूप कासरगोड एंडोसल्फान त्रासदी के 3014 पीड़ितों के बीच मुआवजे के तौर पर अब तक 119.34 करोड़ रुपये का वितरण किया गया है। सामाजिक न्याय मंत्री आर बिंदु राज्य विधानसभा में इसकी जानकारी दी ।

पीड़ितों और उनके परिवार के यहां मुआवजे के शीघ्र वितरण और विभिन्न पुनर्वास पहलों के कार्यान्वयन की मांग को लेकर कई सप्ताह से जारी प्रदर्शन के बीच सरकार ने यह जानकारी दी।

आईयूएमएल के विधायक यू ए लतीफ द्वारा पूछे गये एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि उत्तरी कासरगोड जिले के मुलियार में प्रस्तावित एंडोसल्फान पुनर्वास गांव के लिए आधारशिला रखी गई है।

बिंदु ने कहा, ‘‘ उच्चतम न्यायालय के 2017 के आदेश और 2019 के दीवानी अवमानना अदालत के फैसले के अनुरूप, कासरगोड एंडोसल्फान त्रासदी के 3014 पीड़ितों की मदद के लिए अभी तक 119.34 करोड़ रुपये के मुआवजे का वितरण किया गया है। सरकार बाकी पीड़ितों की आर्थिक मदद करने पर भी गौर कर रही है।’’

एंडोसल्फान एक घातक कीटनाशक है और 2011 तक इसका काजू, कपास, चाय, धान, फलों और अन्य फसलों पर व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन उसके बाद उच्चतम न्यायालय ने इसके उत्पादन और वितरण पर रोक लगा दी थी। कासरगोड के कई क्षेत्रों में, कथित तौर पर इसके इस्तेमाल से कई लोगों, खास तौ पर बच्चों को कई स्वास्थ्य समस्याएं हो गईं थी।

भाषा निहारिका रंजन

रंजन