PDP अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती बोली- लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों की बहाली के लिए करना होगा शांतिपूर्वक संघर्ष

PDP अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती बोली- लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों की बहाली के लिए करना होगा शांतिपूर्वक संघर्ष

PDP अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती बोली- लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों की बहाली के लिए करना होगा शांतिपूर्वक संघर्ष
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: February 28, 2021 7:18 pm IST

श्रीनगर, (भाषा) पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार को कहा कि जम्मू कश्मीर के लोगों के लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों की बहाली के लिए शांतिपूर्वक संघर्ष करना होगा।

Read More News: महाराष्ट्र के मंत्री संजय राठौड़ ने दिया इस्तीफा, सुसाइड केस में शामिल होने का आरोप

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुफ्ती ने कहा कि कश्मीर के लोगों को अपनी तकदीर का फैसला निराश होकर नहीं करना चाहिए बल्कि दृढ़ संकल्पित और एकजुट होकर अपना दर्द बताना चाहिए।

Read More News: IBC24 की खबर का बड़ा असर, आरक्षक से मारपीट मामले में कांग्रेस पार्षद सहित 9 के खिलाफ FIR 

मुफ्ती ने दावा किया कि युवा अधिक संख्या में आतंकवादी संगठनों में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बंदूक किसी समस्या का समाधान नहीं है।

Read More News:  PM मोदी ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, देशवासियों से की अपील, कहा- जो भी वैक्‍सीन लगवाने के योग्‍य हैं, लगवाएं टीका

उन्होंने कहा, “हमें हमेशा शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात कहनी चाहिए और यह नहीं भूलना चाहिए कि कुछ तत्व हैं जो हमें हिंसक और चरमपंथी बताने का प्रयास करते हैं ताकि हमारी आकांक्षाओं और संघर्ष को अवैध बताया जा सके।”


लेखक के बारे में