कठुआ रेप मर्डर केस में सामने आया सांझी राम का सच, हत्या की बात कबूली
कठुआ रेप मर्डर केस में सामने आया सांझी राम का सच, हत्या की बात कबूली
कठुआ रेप और मर्डरकेस मामले के आरोपियों में से एक सांझी राम ने बड़ा खुलासा किया है। सांझी राम, रेपकेस में शामिल आरोपियों में से एक आरोपी का पिता है। पुलिसिया पूछताछ में सांझीराम ने बच्ची की हत्या करने की बात कबूल लिया है। सांझी राम ने रेप केस में फंसे अपने बेटे को बचाने के लिए इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया था।
ये भी पढ़ें- मदरसा संचालक की मनमानी: मासूम बच्चियों का कर दिया मुंडन, परिजनों को नहीं किया सूचित
सांझी राम के मुताबिक उसे घटना के चार दिन बाद यानी 13 जनवरी को रेप की वारदात की खबर लगी। बच्ची से सबसे पहले रेप सांझी राम के भतीजे ने किया था। सांझी राम को इसकी खबर नहीं थी, खुलासा तब हुआ जब सांझी राम ने किसी बात को लेकर अपने भतीजे की पिटाई कर दी। भतीजे को लगा कि उसके चाचा को रेप की खबर लग गई है। उसने सारी बात अपने चाचा सांझी राम से साझा कर लिया, रेप की वारदात में सांझी राम के बेटे के भी शामिल होने की बात सामने आई। सांझी ने अपने बेटे को बचाने के लिए लड़की को ठिकाने लगाने की ठानी और मंदिर में ही उसकी हत्या कर दी।
ये भी पढ़ें- मातम में बदली शादी की खुशियां, हादसे में दुल्हन सहित 5 की मौत, 5 घायल
पुलिसिया पूछताछ में सांझी राम ने बच्ची की हत्या की बात कबूलते हुए बताया कि बच्ची से रेप की वारदात में उसके भतीजे और बेटे सहित पांच लोग शामिल थे।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


