धरना दे रहे केजरीवाल को चार गैर भाजपाई मुख्यमंत्रियों का समर्थन,कहा- दिल्ली में संवैधानिक संकट
धरना दे रहे केजरीवाल को चार गैर भाजपाई मुख्यमंत्रियों का समर्थन,कहा- दिल्ली में संवैधानिक संकट
नई दिल्ली। छह दिन से उपराज्यपाल के दफ्तर में धरने पर बैठे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को शनिवार को चार गैर भाजपाई मुख्यमंत्रियों का समर्थन मिल गया।
ये भी पढ़ें- शहीद होने से पहले जवान औरंगजेब के आंखों में नहीं था मौत का खौफ, देखिए वीडियो
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, आंध्रप्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, कर्नाटक के एचडी कुमारस्वामी और केरल के पी विजयन ने शनिवार रात करीब 10.00 बजे संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। चारों ने कहा, कि दिल्ली में संवैधानिक संकट है..चुनी हुई सरकार को काम करने देना चाहिए।
ये भी पढ़ें- शाजापुर में शौर्ययात्रा के दौरान भड़की हिंसा, उपद्रवियों ने आधा दर्जन वाहनों को फूंका
ममता ने कहा, कि चार महीने से दिल्ली का काम ठप पड़ा है। रविवार को नीति आयोग की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिकायत करेंगी। अगर वह दिल्ली की छोटी सी समस्या नहीं सुलझा पा रहे हैं तो देश का क्या होगा। इससे पहले, केजरीवाल ने संकेत दिए कि वह नीति आयोग की बैठक में जा सकते हैं।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


