शराब नीति मामले में केजरीवाल दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष खुद अपनी दलील रखेंगे : आप

शराब नीति मामले में केजरीवाल दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष खुद अपनी दलील रखेंगे : आप

शराब नीति मामले में केजरीवाल दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष खुद अपनी दलील रखेंगे : आप
Modified Date: April 5, 2026 / 10:22 pm IST
Published Date: April 5, 2026 10:22 pm IST

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा है कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कथित आबकारी शुल्क नीति घोटाले से जुड़े एक मामले में सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष व्यक्तिगत रूप से पेश होंगे और अपनी बात रखेंगे।

पार्टी ने रविवार को कहा कि केजरीवाल ने कई अन्य आरोपियों के साथ मिलकर न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को मामले की सुनवाई से अलग करने की मांग करते हुए एक आवेदन दायर किया है।

आम आदमी पार्टी के नेता का यह आवेदन प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दायर एक याचिका के जवाब में था, जिसमें शराब नीति मामले की जांच के दौरान कथित तौर पर समन का पालन न करने से संबंधित एक मामले में केजरीवाल को बरी करने वाले निचली अदालत के आदेश को चुनौती दी गई थी।

राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने 22 जनवरी के अपने आदेश में केजरीवाल को समन की अवहेलना के मामले में बरी कर दिया था। अदालत ने पाया कि प्रवर्तन निदेशालय यह साबित करने में विफल रहा कि उन्होंने जानबूझकर उसके समन की अवहेलना की थी।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 30 मार्च को केजरीवाल को समन मामले में बरी किए जाने को चुनौती देते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया।

भाषा प्रशांत दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में