केरल में बाढ़ ने तोड़ा सौ सालों का रिकॉर्ड, अब तक 324 लोगों की मौत

Ads

केरल में बाढ़ ने तोड़ा सौ सालों का रिकॉर्ड, अब तक 324 लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - August 18, 2018 / 03:40 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

केरल में भारी बारिश और बाढ़ ने सौ सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। केरल में अब तक मौत का आंकड़ा 324 पहुंच गया है। राज्य के हालात बदतर हो गए हैं। बाढ़ से लोगों के घर बर्बाद हो गए हैं। पंद्रह सौ से ज्यादा लोगों को राहत कैंपों में रखा गया है।


पढ़ें- अटल एक सत्य कथा… आखिर नहीं निकल पाया विवाह का मुहूर्त… पढ़िए पूरी कहानी..

आपको बतादें बाढ़ के चलते कोच्चि एयरपोर्ट तक में पानी भर गया है, जिसके चलते इसको शनिवार तक के लिए बंद करना पड़ा। विमानों का संचालन पूरी तरह से रोक दिया गया है। ट्रेन और सड़क परिवहन सेवाएं ठप हो गई हैं। सड़कों और इमारतों में पानी भर गया है। सड़कों पर पानी इतना ज्यादा भर गया है कि लोगों को बाहर निकालने के लिए नौका का इस्तेमाल किया जा रहा है।

पढ़ें- तालाब में नहाने गए चार बच्चों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

केरल सरकार ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लोगों से डोनेशन देने की अपील की है। donation.cmdrf.kerala.gov.in के जरिए कोई भी बाढ़ पीड़ितों की मदद कर सकता है। शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने केरल को 10-10 करोड़ रुपये की मदद देने का ऐलान किया है। तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर ने भी 25 करोड़ रुपयों की मदद का ऐलान किया है।

पढ़ें- पंचतत्व में विलीन अटल, दत्तक पुत्री ने दी मुखाग्नि

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह केरल के कुछ जिलों का हवाई सर्वे भी कर चुके हैं। हवाई सर्वे के बाद राजनाथ ने कहा था कि केरल में स्थिति वाकई बेहद खराब हो गई। इसके बाद उन्होंने केरल के लिए पैकेज का भी ऐलान किया। एनडीआरएफ और भारतीय वायुसेना भी राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

 

वेब डेस्क, IBC24