केरल विधानसभा चुनाव : शुरुआती रुझानों में कांग्रेस नीत यूडीएफ आगे

Ads

केरल विधानसभा चुनाव : शुरुआती रुझानों में कांग्रेस नीत यूडीएफ आगे

  •  
  • Publish Date - May 4, 2026 / 09:11 AM IST,
    Updated On - May 4, 2026 / 09:11 AM IST

तिरुवनंतपुरम, चार मई (भाषा) केरल में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह मतगणना शुरू होने के बाद शुरुआती रुझानों में कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) आगे दिख रहा है।

राज्य में नौ अप्रैल को मतदान हुआ था।

समाचार रिपोर्टों के अनुसार, यूडीएफ 60 से अधिक सीट पर आगे है, जबकि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) 50 से अधिक सीट पर बढ़त बनाए हुए है।

शुरुआती रुझान डाक मतपत्रों की गिनती पर आधारित हैं जो डाले गए कुल मतों का 1.36 प्रतिशत हैं।

भाषा सिम्मी शोभना

शोभना