केरल के मुख्यमंत्री ने सांप्रदायिकता से निपटने के लिए एकजुट होकर पहल करने का आह्वान किया

केरल के मुख्यमंत्री ने सांप्रदायिकता से निपटने के लिए एकजुट होकर पहल करने का आह्वान किया

केरल के मुख्यमंत्री ने सांप्रदायिकता से निपटने के लिए एकजुट होकर पहल करने का आह्वान किया
Modified Date: February 9, 2026 / 12:56 am IST
Published Date: February 9, 2026 12:56 am IST

कासरगोड, आठ फरवरी (भाषा) मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने रविवार को सांप्रदायिकता के खिलाफ एकजुट कार्रवाई का आह्वान किया और धर्मनिरपेक्ष लोगों से धर्मों से परे विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की अपील की।

समस्त के शताब्दी सम्मेलन के हिस्से के रूप में यहां एकत्रित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सांप्रदायिकता समाज के बहुलवाद और बहुधार्मिक ताने-बाने के लिए एक गंभीर खतरा है।

समस्त केरल जमीयततुल उल-उलमा, जिसे आमतौर पर ‘समस्त’ के नाम से जाना जाता है, प्रख्यात सुन्नी विद्वानों का एक संघ है, जिसे केरल के मुसलमानों के बीच सबसे अधिक समर्थन प्राप्त है।

विजयन ने कहा कि केवल धर्मनिरपेक्ष मंच ही सांप्रदायिकता का प्रभावी ढंग से मुकाबला कर सकते हैं, अन्यथा, इससे सांप्रदायिक दल और मजबूत ही होंगे।

उन्होंने सभी धर्मों और अल्पसंख्यक समुदायों के धर्मनिरपेक्ष लोगों से सांप्रदायिकता के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया।

समस्त की प्रशंसा करते हुए विजयन ने कहा कि संगठन ने आतंकवाद और चरमपंथ के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है और धर्मनिरपेक्षता को मजबूत करने में योगदान दिया है।

भाषा तान्या प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में