केरल: औद्योगिक पार्क के अंदर स्थित इमारत में आग लगी

Ads

केरल: औद्योगिक पार्क के अंदर स्थित इमारत में आग लगी

  •  
  • Publish Date - May 13, 2023 / 10:13 PM IST,
    Updated On - May 13, 2023 / 10:13 PM IST

कोच्चि, 13 मई (भाषा) केरल इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (केआईएनएफआरए) के अंदर स्थित एक इमारत में शनिवार को आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कोई व्यक्ति इमारत के अंदर फंसा हुआ है या नहीं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल की 10 से अधिक गाड़ियों को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि शाम करीब साढ़े छह बजे आग लगी।

उन्होंने बताया कि इमारत के प्रथम और दूसरे तल पर आग लगी।

विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

भाषा सुभाष माधव

माधव