केरलम सरकार ने सरकारी अस्पतालों को चिकित्सकों के ओपीडी समय को प्रदर्शित करने का निर्देश दिया

Ads

केरलम सरकार ने सरकारी अस्पतालों को चिकित्सकों के ओपीडी समय को प्रदर्शित करने का निर्देश दिया

  •  
  • Publish Date - September 24, 2026 / 10:47 AM IST,
    Updated On - September 24, 2026 / 10:47 AM IST

तिरुवनंतपुरम, 24 सितंबर (भाषा) केरलम की सरकार ने सभी सरकारी अस्पतालों को चिकित्सकों का विवरण, चिकित्सकों के रिक्त पदों और वाह्यरोगी विभाग (ओपीडी) में उनके समय को प्रमुखता से प्रदर्शित करने का निर्देश दिया है, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने स्वास्थ्य सेवा निदेशक को इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

स्वास्थ्य एवं देवस्वोम मंत्री के. मुरलीधरन ने एक बयान में कहा कि यह निर्देश प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर तालुक मुख्यालय अस्पतालों तक सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों पर लागू होगा।

उन्होंने कहा कि यह कदम सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के कामकाज को लेकर जनता की शिकायतों के बाद उठाया गया है। इनमें ओपी समय के दौरान चिकित्सकों के उपलब्ध नहीं होने और मरीजों को लंबे समय तक इंतजार करने जैसी शिकायतें शामिल थीं।

निर्देश के अनुसार, प्रत्येक स्वास्थ्य संस्थान को स्वीकृत डॉक्टरों के पदों की कुल संख्या, वर्तमान में कार्यरत डॉक्टरों की संख्या और रिक्त पदों की संख्या प्रदर्शित करनी होगी।

भाषा रंजन संतोष

संतोष