वन्यजीव हमलों में मौत और फसल नुकसान का मुआवजा बढ़ाएगी केरल सरकार: मुख्यमंत्री

वन्यजीव हमलों में मौत और फसल नुकसान का मुआवजा बढ़ाएगी केरल सरकार: मुख्यमंत्री

वन्यजीव हमलों में मौत और फसल नुकसान का मुआवजा बढ़ाएगी केरल सरकार: मुख्यमंत्री
Modified Date: September 2, 2026 / 08:09 pm IST
Published Date: September 2, 2026 8:09 pm IST

तिरुवनंतपुरम, दो सितंबर (भाषा) केरल के मुख्यमंत्री ने बुधवार को कहा कि सरकार जंगली जानवरों के हमलों में मारे गए लोगों के परिवारों और फसल के नुकसान से प्रभावित किसानों के लिए मुआवजे की राशि में जल्द ही वृद्धि करेगी, जिसमें फसल नुकसान के मुआवजे को दोगुना किया जाएगा।

सतीशन ने यह भी कहा कि राज्य में बढ़ रहे मानव-वन्यजीव संघर्ष का स्थायी समाधान निकालने के लिए राज्य सरकार केंद्र सरकार पर कड़ा दबाव बनाएगी।

उन्होंने कहा, ‘जंगली जानवरों के हमलों में जान गंवाने वालों के परिजनों और फसल नुकसान झेलने वाले किसानों को सरकार द्वारा दी जाने वाली मुआवजा राशि में जल्द ही बढ़ोतरी की जाएगी। फसल के नुकसान के लिए वर्तमान में दिए जाने वाले मुआवजे को दोगुना किया जाएगा।’

मुख्यमंत्री वनों से सीमा साझा करने वाले क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के एक सम्मेलन का उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। यह सम्मेलन मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने की कार्य योजना पर चर्चा के लिए आयोजित किया गया था।

भाषा सुमित नरेश

नरेश


लेखक के बारे में