Kerala Hotel & Restaurant Strike : सावधान! आज नहीं मिलेगा बाहर का खाना, होटल-रेस्टोरेंट से लेकर ऑनलाइन ऐप तक सब रहेंगे बंद, जानें क्या है पूरा मामला?

Kerala Hotel & Restaurant Strike : सावधान! आज नहीं मिलेगा बाहर का खाना, होटल-रेस्टोरेंट से लेकर ऑनलाइन ऐप तक सब रहेंगे बंद, जानें क्या है पूरा मामला?

Kerala Hotel & Restaurant Strike / Image Source : AI

Modified Date: May 6, 2026 / 07:18 am IST
Published Date: May 6, 2026 7:14 am IST

तिरुवनंतपुरम : Kerala Hotel & Restaurant Protest  कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी ने होटल और रेस्टोरेंट संचालकों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं, जिसका सीधा असर आम जनता पर भी पड़ना तय है। इसे देखते हुए केरल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन (KHRA) ने बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इस विरोध प्रदर्शन के चलते आज पूरे राज्य में होटल, रेस्तरां बंद रहेंगे। इतना ही नहीं, होटल, रेस्तरां समेत पूरे राज्य में ऑनलाइन फूड डिलीवरी सेवाएं भी बंद रहेंगी।

कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी से परेशान हैं संचालक

आपको बता दें कि मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से पूरे देश में गैस की सप्लाई में दिक्कत आ रही थी। Kerala Hotel Strike कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बाद तिरुवनंतपुरम में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 3106 रुपये, कोच्चि में 3085 रुपये और कोझिकोड में 3117 रुपये हो गई है। गैस की बढ़ती इन कीमतों का सबसे ज्यादा बोझ होटल, रेस्टोरेंट और सड़क किनारे खाने-पीने की छोटी दुकानों पर पड़ रहा है।

बाहर भोजन पर निर्भर रहने वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें

Kerala Band 2026 एसोसिएशन का कहना है कि गैस की बढ़ती कीमतों के कारण होटलों का संचालन करना कठिन हो गया है। इस हड़ताल का दायरा केवल फिजिकल रेस्टोरेंट बंद करने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि आज के दिन सभी ऑनलाइन फूड डिलीवरी सेवाएं भी पूरी तरह बंद रहेंगी। इस तरह, आम जनता और बाहर भोजन पर निर्भर रहने वाले लोगों के लिए आज खाना ऑर्डर करना संभव नहीं होगा।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.