केरल में एक व्यक्ति ने पड़ोसी की हत्या के बाद की आत्महत्या

केरल में एक व्यक्ति ने पड़ोसी की हत्या के बाद की आत्महत्या

केरल में एक व्यक्ति ने पड़ोसी की हत्या के बाद की आत्महत्या
Modified Date: January 12, 2025 / 02:32 pm IST
Published Date: January 12, 2025 2:32 pm IST

तिरुवनंतपुरम, 12 जनवरी (भाषा) तिरुवनंतपुरम के थंपानूर के एक लॉज में रविवार तड़के एक महिला और पुरुष मृत पाए गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार ने यह जानकारी दी।

दोनों ही शनिवार को लॉज में ठहरने आए थे और विलाप्पिलसाला के निवासी थे।

उन्होंने बताया कि संदेह है कि कुमार (53) ने अपने पड़ोस में रहने वाली आशा (42) की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘पुरुष और महिला विलाप्पिलसाला में रह रहे थे। पुरुष ने अपनी कलाई काट ली थी और कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया। महिला का शव पास में ही मिला।’

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार कुमार ने पहले आशा की हत्या की और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। अन्य विवरण विस्तृत जांच के बाद ही पता चल सकेंगे।

महिला के परिवार की शिकायत पर शनिवार को विलाप्पिलसाला पुलिस थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था। घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।

भाषा योगेश शोभना

शोभना


लेखक के बारे में