BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

केरलम की मंत्री बिंदु कृष्णा ने मुस्लिम महिलाओं पर मंत्री शाजी के बयान का खंडन किया

केरलम की मंत्री बिंदु कृष्णा ने मुस्लिम महिलाओं पर मंत्री शाजी के बयान का खंडन किया

केरलम की मंत्री बिंदु कृष्णा ने मुस्लिम महिलाओं पर मंत्री शाजी के बयान का खंडन किया
Bhasha
Published: 30 Sept 2026 | 3:18 pmModified: 30 Sept 2026 | 3:18 pm

तिरुवनंतपुरम, 30 सितंबर (भाषा) केरलम की महिला एवं बाल विकास मंत्री बिंदु कृष्णा ने बुधवार को मुस्लिम महिलाओं का मार्गदर्शन करने वाले सामुदायिक संगठनों के बारे में अपने मंत्रमंडलीय सहयोगी के एम शाजी की हालिया टिप्पणियों को खारिज करते हुए कहा कि राज्य में महिलाएं बिना किसी सामुदायिक भेदभाव के आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही हैं।

कृष्णा ने यहां शाजी के बयान के बारे में पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर कहा कि उन्होंने वे टिप्पणियां नहीं देखी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘खैर, हम केरल में लड़कियों और महिलाओं की बहुत ही प्रगतिशील एवं आत्मविश्वास भरी तरक्की देख रहे हैं, चाहे वे किसी भी समुदाय की हों या फिर विद्वान हों या आम लोग। हम महिलाओं की तरक्की देख रहे हैं।’’

स्थानीय स्वशासन मंत्री शाजी के हालिया बयानों ने सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचा दी है। उन्होंने चिंता जताई थी कि क्या मुस्लिम लड़कियों की तरक्की और उनकी बढ़ती उम्मीदों के बीच, उन्हें सही दिशा दिखाने के लिए सामुदायिक संगठन पूरी तरह तैयार हैं।

शाजी ने रविवार को कालीकट विश्वविद्यालय में सी एच कोया राष्ट्रीय संगोष्ठी में कहा था कि (मुस्लिम) समुदाय को इस बात पर विचार करने की ज़रूरत है कि मुस्लिम लड़कियां कितनी आगे बढ़ी हैं और क्या उन्हें सही दिशा दिखाने के लिए पर्याप्त प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा था, ‘‘यह एक ऐसी प्रगति है, जिसके बारे में मुझे नहीं पता कि इसे मुस्लिम लड़कियों के बीच प्रगति कहा जा सकता है या नहीं। यह एक बड़ी छलांग है।’’

उन्होंने एक ‘खतरनाक रवैये’ के बारे में भी चिंता जताई और दावा किया कि केरल में नास्तिकता को मानने वालों में मुस्लिम लड़कियों की संख्या सबसे ज़्यादा है।

भाषा राजकुमार वैभव

वैभव

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: केरलम की मंत्री बिंदु कृष्णा ने मुस्लिम महिलाओं पर मंत्री शाजी के बयान का खंडन किया

People also search for:Kerala Shaji Minister
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

30 Sept 2026 | 5:24 pm
सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

30 Sept 2026 | 5:23 pm
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

30 Sept 2026 | 5:21 pm