केरल: विस्फोटक बरामद होने के सिलसिले में एनआईए ने कई राज्यों में तलाशी अभियान चलाया
केरल: विस्फोटक बरामद होने के सिलसिले में एनआईए ने कई राज्यों में तलाशी अभियान चलाया
नयी दिल्ली, 30 मई (भाषा) राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने केरल के मलप्पुरम जिले में बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद होने के मामले में शनिवार को केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में 19 स्थानों पर छापेमारी की।
एनआईए ने एक बयान में कहा कि छापे आरोपियों के ठिकानों के अलावा विस्फोटक कारोबारियों और विनिर्माताओं के परिसरों पर भी मारे गए।
कार्रवाई के दौरान कई डिजिटल उपकरण, दस्तावेज और जिलेटिन की छड़ें बरामद की गईं।
एजेंसी ने बताया कि मामले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े गंभीर पहलू सामने आए हैं। इससे पहले फरवरी में केरल पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध विस्फोटक जब्त किए थे।
एनआईए के अनुसार, मलप्पुरम जिले के चेम्माड-थलप्पारा मार्ग स्थित फरहा हॉलो ब्रिक्स परिसर में खड़े एक ट्रक से बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद होने के बाद स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
भाषा
राखी वैभव
वैभव

Facebook


