केरल: नौ महीने की गर्भवती महिला की अस्पताल में मौत, मामला दर्ज

Ads

केरल: नौ महीने की गर्भवती महिला की अस्पताल में मौत, मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - February 21, 2026 / 10:07 PM IST,
    Updated On - February 21, 2026 / 10:07 PM IST

पलक्कड़, 21 फरवरी (भाषा) केरल के पलक्कड़ जिले स्थित पट्टाम्बी तालुका अस्पताल में नौ महीने की गर्भवती महिला की मौत के संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि त्रिथला के मेझथुर की रहने वाली 29 वर्षीय नौशिजा की शुक्रवार को मौत हो गई और उसके भाई की शिकायत के आधार पर संदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया गया।

प्राथमिकी के अनुसार, महिला को प्रसव के लिए 16 फरवरी को तालुका अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

प्राथमिकी में बताया गया कि जब चिकित्सक ने उसकी जांच की, तो वह अचानक बेहोश हो गई और उसे विशेष उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

प्राथमिकी के मुताबिक, निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

परिवार ने बाद में आरोप लगाया कि सरकारी अस्पताल में उसे उचित इलाज नहीं मिला।

पुलिस ने बताया कि मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

भाषा जितेंद्र माधव

माधव