केरल नन रेप केस, मुख्य गवाह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
केरल नन रेप केस, मुख्य गवाह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
जालंधर। केरल की नन से रेप के मामले में मुख्य गवाह फादर कुरिआकोस कट्टुथरा की लाश सोमवार सुबह संदिग्ध हालात में सेंट पॉल चर्च में मिली, जहां वे रहते थे। परिजनों के मुताबिक 62 साल के कट्टुथारा को धमकियां मिल रही थीं। परिवार वालों का उनका आरोप है कि इसके तार नन दुष्कर्म के मामले से जुड़े हुए हैं, ऐसे में इसकी गहराई से पड़ताल करने की मांग की है। उन्होंने इसे हत्या का मामला बताया है।
वहीं पुलिस ने कहा कि, ‘हमें कुरिआकोस के बिस्तर पर ब्लड प्रेशर की गोलियां मिली है। मृतक ने बिअस्तर पर उल्टियां भी की थी। हालांकि शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले। फारेंसिक टीम सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि उन्हें किसी तरह की सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई थी’।
यह भी पढ़ें : डेनमार्क ओपन में साइना ने हासिल किया रजत, फाइनल में ताइपे की जू यिंग से हारीं
बता दें कि जालंधर डायोसिस के पूर्व बिशप फ्रैंको मुलक्कल पर केरल की एक नन ने 2014 से 2016 के बीच कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस मामले में उन्हें 21 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। केरल हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद पिछले बुधवार को ही वे जालंधर पहुंचे थे। कोर्ट ने शर्त रखी है कि फ्रैंको जांच अधिकारियों के तलब करने पर ही केरल जाएंगे।
डेस्क, IBC24

Facebook


