केरल पुलिस ने 36 आपराधिक मामलों में आरोपी माओवादी नेता को गिरफ्तार किया

Ads

केरल पुलिस ने 36 आपराधिक मामलों में आरोपी माओवादी नेता को गिरफ्तार किया

  •  
  • Publish Date - August 2, 2024 / 10:16 PM IST,
    Updated On - August 2, 2024 / 10:16 PM IST

तिरुवनंतपुरम, दो अगस्त (भाषा) केरल पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने 36 आपराधिक मामलों में आरोपी माओवादी नेता सी पी मोइदीन को शुक्रवार को राज्य के अलप्पुझा जिले से गिरफ्तार कर लिया।

राज्य पुलिस मीडिया सेंटर (एसपीएमसी) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, मोइदीन (49) को अलप्पुझा जिले के मारारीकुलम से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह बस में यात्रा कर रहा था।

एसपीएमसी ने कहा कि मोइदीन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का केरल प्रभारी है। बयान में कहा गया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि वह बस से कोल्लम से त्रिशूर की यात्रा करेगा। मलप्पुरम जिले का मूल निवासी मोइदीन 2014 से फरार था।

मोइदीन का भाई सी पी जलील 2019 में वायनाड जिले के व्याथिरी में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। जलील भी भाकपा (माओवादी) से जुड़ा था। मोइदीन के दो अन्य भाई सी पी रशीद और सी पी इस्माइल भी माओवादी गतिविधियों से संबंधित मामलों में आरोपी हैं।

भाषा आशीष दिलीप

दिलीप