केरल: डीवाईएफआई सम्मेलन में ‘मीसा’ नाटक को लेकर सियासी विवाद
केरल: डीवाईएफआई सम्मेलन में ‘मीसा’ नाटक को लेकर सियासी विवाद
त्रिशूर, 21 अगस्त (भाषा) आपातकाल के दौरान हिरासत में यातना और उत्पीड़न को दर्शाने वाले एक नाटक को लेकर केरल में राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के युवा संगठन ‘डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (डीवाईएफआई) के जारी राज्य सम्मेलन में नाटक के कुछ दृश्यों के मंचन के बाद सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना शुरू हो गई।
डीवाईएफआई के राज्य सम्मेलन के तहत मंचित नाटक ‘मीसा’ को सोशल मीडिया के एक वर्ग की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि नाटक के कुछ दृश्य अश्लीलता की श्रेणी में आते हैं।
हालांकि, रंगमंच कलाकारों और डीवाईएफआई नेताओं ने कहा कि नाटक के एक हिस्से को संदर्भ से हटाकर और विकृत तरीके से प्रसारित किया जा रहा है, जिससे नाटक का मूल विषय ओझल हो रहा है।
विवाद के बीच डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया ने नाटक ‘मीसा’ का शनिवार को राज्य सम्मेलन स्थल पर दोबारा मंचन किये जाने की घोषणा की।
संगठन ने कहा कि राजनीतिक विरोधियों और निहित स्वार्थ वाले लोगों ने नाटक के दृश्यों को भ्रामक तरीके से प्रसारित किया, जिसके बाद यह फैसला लिया गया। संगठन ने यह भी कहा कि ‘‘झूठे व विकृत’’ सोशल मीडिया अभियानों के जरिए उसके नेताओं और कार्यकर्ताओं को बदनाम करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
भाषा जितेंद्र दिलीप
दिलीप

Facebook


