केरल में बाढ़ का प्रकोप जारी ,केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने किया हवाई दौरा

केरल में बाढ़ का प्रकोप जारी ,केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने किया हवाई दौरा

केरल में  बाढ़ का प्रकोप जारी ,केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने किया हवाई दौरा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: August 13, 2018 3:25 am IST

केरल। केरल में बाढ़ का कहर बरकरा है इसी के चलते केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने इडुक्की और एर्नाकुलम जिलों के बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आपदा राहत बल के लिए 80.25 करोड़ रुपये की दूसरी किश्‍त को मंजूरी दी। 

 

ये भी पढ़ें – कांग्रेस नेता का दावा- एनआरसी पर पहल हमने की थी, भाजपा ठीक से संभाल नहीं सकी

इतना ही नहीं बाढ़ से जिन जिन गावों में तबाही आई है उन गावों के लिए  केंद्रीय गृह मंत्री ने 100 करोड़ रुपये के राहत पैकेज का भी ऐलान किया है। इसके बाद गृह मंत्रालय की ओर से ट्वीट कर कहा गया कि बाढ़ से हुए नुकसान का अनुमान लगाने में समय लगेगा लेकिन इससे पहले ही 100 करोड़ रुपये के अतिरिक्‍त राहत पैकेज का ऐलान किया जाता है. सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक और सांस्‍कृतिक संगठनों से भी राज्‍य सरकार की मदद करने की अपील की गई है। इसके साथ ही उन्होंने अपने ट्विटर अकॉउंट के माध्यम से केरल की जनता को इस बाढ़ की स्थिति से निपटने की गुजारिश की है। 

ये भी पढ़ें –रेल मंत्री ने की घोषणा- आरपीएफ में महिलाओं को मिलेगा 50 फीसदी आरक्षण

इसी के साथ  विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज ने कहा कि बाढ़ की वजह से जिन लोगों के पासपोर्ट को नुकसान पहुंचा है उन्‍हें मुफ्त में नया पासपोर्ट दिया जाएगा. इस संबंध में संबंधित पासपोर्ट सेवा केंद्रों से संपर्क करना होगा। 

वेब डेस्क IBC24


लेखक के बारे में